जावेद अख्तर के बाद अब दिग्विजय सिंह ने तालिबान से की RSS तुलना, कहा- महिलाओं को लेकर दोनों की एक जैसी सोच

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना अफगानिस्तान में सत्ता हासिल चुके तालिबान से की है।

0

कामकाजी महिलाओं के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना अफगानिस्तान में सत्ता हासिल चुके तालिबान से की है। भागवत ने हाल ही में कहा था कि पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं गृहिणियां हैं।

तालिबान और आरएसएस के विचार समान नहीं हैं?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “तालिबान का कहना है कि महिलाएं मंत्री बनने के लायक नहीं हैं। मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं को घर पर रहना चाहिए और घर की देखभाल करनी चाहिए। क्या ये समान विचारधाराएं नहीं हैं?”

 

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से अफगानिस्तान में सत्ता हासिल कर चुके तालिबान सरकार पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “मोदी-शाह सरकार को अब स्पष्ट करना होगा कि क्या भारत तालिबान सरकार को मान्यता देगा, जिसमें घोषित आतंकवादी संगठन के सदस्य मंत्री हैं?”

दिग्विजय ने किया जावेद अख्तर का समर्थन:

बॉलीवुड-गीतकार अख्तर ने कहा था कि, जैसे तालिबान एक इस्लामिक स्टेट चाहता है, वैसे ही भारत में आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहते हैं। गीतकार जावेद अख्तर के इस बयान का दिग्विजय सिंह ने समर्थन और बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सभी को बोलने की स्वतंत्रता है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा था, लेकिन हमारे संविधान ने हमें खुद को व्यक्त करने का अधिकार दिया है।

 

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है, अभी तो इस परिंदे का इम्तेहान बाकी है….

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More