BIG NEWS : धोनी ने बनाया कीर्तिमान, किये 200 कैच पूरे

0

धोनी ने किक्रेट जगत में नया कीर्तमान स्थपित किया हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में रिकॉर्ड को बनाया। कमाल की बात ये है कि ये रिकॉर्ड कोई दूसरा भारतीय विकेट कीपर नहीं कर पाया है। पुणे वनडे में धोनी ने मार्टिन गप्टिल का कैच लपकते ही देश में 200 अंतरराष्ट्रीय कैच पूरे कर लिए।

ALSO READ : BIG NEWS : आज ताजमहल का दीदार करेंगे CM योगी

भारत के पहले और दुनिया के तीसरे विकेटकीपर हैं

धोनी ने ये रिकॉर्ड 223 पारियों में बनाया। अब धोनी 223 पारियों में 201 कैच लपक चुके हैं। पुणे वनडे मैच में धोनी ने विकेट के पीछे दो कैच लिए। पहला कैच उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मार्टिन गप्टिल का लिया, जबकि दूसरा कैच हार्दिक पांड्या की गेंद पर रॉस टेलर का लपका। अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में 201 कैच लेने वाले धोनी भारत के पहले और दुनिया के तीसरे विकेटकीपर हैं।

also read : BIG NEWS : गुजरात में कांग्रेस को आ सकती हैं ये मुश्किलें

अपने कैचों की संख्या 200 तक पहुंचाई थी

धोनी से पहले इंग्लैंड के विकेटकीपर एलेक स्टीवर्ट और श्रीलंकाई विकेटकीपर संगाकारा ये रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर स्टीवर्ट ने 131 पारियों में 200 कैच लपके थे। वहीं श्रीलंकाई विकेटकीपर कुमारा संगाकारा ने 165 पारियों में अपने कैचों की संख्या 200 तक पहुंचाई थी।

ALSO READ : BIG NEWS : हार्दिक की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैरजमानती वारंट

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने एक और रिकॉर्ड बनाया

हालांकि गति के हिसाब से देखें तो भारतीय विकेटकीपर धोनी अपने ही जमीन पर 200 अंतर्राष्ट्रीय कैच लपकने के मामले में सबसे धीमे विकेटकीपर हैं। मुंबई वनडे में हार झेलने के बाद पुणे वनडे में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जबर्दस्त गेंदबाजी की।धोनी के रिकॉर्ड के अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने एक और रिकॉर्ड बनाया।

also read : BIG NEWS : अर्थव्यवस्था ICU में हैं दवा में भी दम नहीं हैं : राहुल

7 ओवर में विरोधी टीम के 3 विकेट गिराए

टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों को पहले 7 ओवरों में ही आउट कर मैदान से वापस भेज दिया। भारतीय गेंदबाजों ने वनडे में सिर्फ दूसरी बार पहले 7 ओवर में विरोधी टीम के 3 विकेट गिराए। इससे पहले चेन्नई वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा किया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More