शादी के बंधन में जल्द बंधेंगे दीपिका-रणबीर !

Deepika Padukone

बॉलिवुड के हॉट कपल्स में शुमार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं, लेकिन कभी भी किसी ने न तो अपने अफेयर पर खुलकर बात की और अब न ही शादी की खबरों पर। अब जो खबर आई है उसके मुताबिक, दीपिका(Deepika Padukone) और रणवीर की शादी की डेट फिक्स हो गई है। फिल्मफेयर के अनुसार, दीपिका और रणवीर इस साल 19 नवंबर को शादी कर सकते हैं।

दीपिका-रणवीर के पैरेंट्स ने शुरु की शादी की तैयारियां

यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर के पैरंट्स ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब अगर ये खबरें सही हैं, तो फिर अब देखना यह है कि दीपिका और रणवीर अपनी शादी की ऑफिशल अनाउंसमेंट कब करेंगे। इस साल मार्च में खबर आई थी कि रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं और यहां तक कहा गया कि शादी में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के साथ ही पंजाबी शादी की रस्में भी निभाई जाएंगी।

Also Read : रोहिंग्या मुस्लिमों पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द

दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं

दीपिका और रणवीर एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच प्यार साफ नजर आता है। दीपिका ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणवीर की जमकर तारीफ की और कहा था कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। वह न केवल एक अच्छे इंसान हैं, बल्कि उनका काफी बड़ा दिल है।

फिलहाल फिल्मों में व्यस्त हैं दोनों स्टार

कुछ ऐसा ही हाल रणवीर का भी है। वह अक्सर दीपिका की फोटोज पर अपना इजहार-ए-दिल बयां करते रहते हैं। फिल्म की बात करें, तो जहां दीपिका शाहरुख खान स्टारर ‘ज़ीरो’ में नजर आएंगी, वहीं रणवीर इन दिनों ‘सिंबा’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)