जिसकी शादी में नाच कर फेसम हुए डब्बू जी, उसी को बदमाशों ने मारी गोली

0

डब्बू जी तो आपको याद ही होंगे। जी हां वहीं डब्बू जी जिनके डांस ने सोशल मीडिया में आग लगा दी थी। उनके इस डांस वीडियो ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी।

डांसिंग स्टार नाम से मशहूर हुए विदिशा के प्रोफ़ेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ़ डब्बू जी जिस साले की शादी में डांस कर मशहूर हुए थे, उसी साले को एक संदिग्ध नकाबपोश ने गोली मार दी। युवक का नाम कुशाग्र है और उनकी हालत गंभीर है।

नकाबपोश हमलावर ने सरेआम गोली मार दी

उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्वालियर के जनक गंज थाना क्षेत्र के उदाजी की है, जहां डब्बू जी के साले कुशाग्र श्रीवास्तव को एक नकाबपोश हमलावर ने सरेआम गोली मार दी। गोली कुशाग्र के पैर में लगी और कुशाग्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

Also Read :  मुन्ना बजरंगी मर्डर केस : मुख्तार को खटक रही थी मुन्ना-बृजेश की दोस्ती!

घटना के आसपास मौजूद लोगों ने कुशाग्र को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और जांच शुरू कर दी है।

संजीव श्रीवास्तव का वो डांस लीक हुआ था

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। डब्बू जी का परिवार कुशाग्र से मिलने के लिए विदिशा से ग्वालियर रवाना हो गया है। बताया जा रहा है कि कुशाग्र श्रीवास्तव वही हैं, जिनकी शादी में संजीव श्रीवास्तव का वो डांस लीक हुआ था जिसके चलते वे मशहूर हो गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More