कोविड-19 का प्रकोप : दुनियाभर में 4.6 लाख से अधिक मौतें

0

कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70.97 लाख पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4.6 लाख से अधिक हो गई है।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “दुनियाभर मेंमंगलवार सुबह तक कुल 70 लाख 97 हजार 717 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 4 लाख 06 हजार 402 रही।”

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।

अमेरिका सबसे ज़्यादा प्रभावित-

कोरोना

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 10 हजार 990 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 19 लाख 60 हजार 642 मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 7 लाख 07 हजार 412 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 76 हजार 043 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

अन्य देशों का ऐसा है हाल-

फ्रांस में कोरोना

वहीं, 2 लाख 88 हजार 834 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 65 हजार 928 मामलों के साथ भारत, 2 लाख 41 हजार 717 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 35 हजार 278 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 99 हजार 696 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 91 हजार 313 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 86 हजार 109 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 73 हजार 832 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 71 हजार 121 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 38 हजार 843 मामलों के साथ चिली, 1 लाख 20 हजार 102 मामलों के साथ मेक्सिको और 1 लाख 05 हजार 283 मामलों के साथ सऊदी अरब महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 625 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है।

महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 37 हजार 134 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 964 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 212 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 136 मौतों के साथ स्पेन और 14 हजार 53 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अधिकांश शहरी भारतीयों को उम्मीद, लॉकडाउन के बाद वापस मिलेगी नौकरी: सर्वे

यह भी पढ़ें: खतरा : अब गांवों की तरफ बढ़ रहा कोरोना !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More