देश भर में तेजी से बढ़ रही है कोरोना पीड़ितों की संख्या, जानें ताजा आंकड़े

देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,378 पहुंच गयी है

0

देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,378 पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक इनमें से अभी भी 11,906 कोविड-19 पीड़ित हैं। 1992 को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन मरने वालों की संख्या 480 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अंडमान निकोबार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 12 हो गई है। इनमें से 11 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां शनिवार सुबह तक 572 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 14 की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: बिहार में एक ही परिवार में 16 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 58

कई राज्यों में फैला कोरोना-

कोरोना

अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 की कोरोना पीड़ित होने की सूचना है। असम में आंकड़ा 35 हो चुका है। यहां 5 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। एक की मौत हुई है।

बिहार में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह तक 83 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके थे। जिनमें से 37 लोगों को अभी तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। 2 की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में आंकड़ा 21 है। छत्तीसगढ़ में 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। यहां 24 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

दिल्ली में कोरोना वायरस लोगों की संख्या अब भी बढ़ रही है। अब तक जारी आंकड़े के मुताबिक 1707 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। 72 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली में 42 लोगों की मौत हुई है। गोवा में सिर्फ 7 मामले सामने आये हैं। यहां 6 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : मकान मालिक ने निकाला, सिपाहियों ने किस्मत का ताला खोला

कोविड-19 पीड़ित की संख्या बढ़ी-

covid 19 good news
Concept Image

गुजरात में भी करोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। यहां 1099 कोविड-19 पीड़ित बताए गए हैं। 86 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 41 की मौत हो गई है। हरियाणा में यह आंकड़ा 225 पहुंच गया है। यहां 43 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां सिर्फ 3 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में आंकड़ा 36 हो गया है। 16 को डिस्चार्ज किया गया। एक की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 328 हो गई है। 42 को डिस्चार्ज किया गया है। 5 की मौत हो गई है। झारखंड में यह संख्या 33 हो गई है। यहां 2 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में यह आंकड़ा 359 हो गया है। 89 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 13 लोगों की मौत हुई है। केरल में कोरोना पीड़ित लोगों का आंकड़ा 396 है। यहां 255 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 3 की मौत हुई है। लद्दाख में सिर्फ 18 मामले सामने आए हैं। 14 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मध्यप्रदेश में इस वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 1310 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 331 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सिर्फ मध्य प्रदेश में 201 लोगों की मौत हो गई है। उधर मणिपुर में 2, मेघालय में 9, मिजोरम में 1 और नागालैंड में कोई मामला सामने नहीं आया है जबकि उड़ीसा में 60 लोग इस वायरस से पीड़ित है। 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 1की मौत हो गई है। पुडुचेरी में सिर्फ 7 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में आई खुशखबरी, पुलिस जिप्सी में ही ‘बेबी-ब्यॉय’ ने ले लिया जन्म

वापस होकर लौट रहे कई कोविड-19 पीड़ित-

कोरोना

पंजाब में यह आंकड़ा 202 पहुंच गया है। 27 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 13 की मौत हो गई है। राजस्थान में भी कोरोना का कहर साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है। यहां 1229 लोग इस वायरस से पीड़ित हो चुके हैं। यहां 183 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 11 ग्यारह की मौत हुई है। तमिलनाडु में 1323 आंकड़ा पहुंच चुका है। 283 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 15 की मौत हो गई है।

तेलंगाना में कोविड-19 पीड़ित की संख्या 766 पहुंच गयी है। 186 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 18 की मौत हो गई है। अब तक त्रिपुरा में सिर्फ दो मामला सामने आया है। उत्तराखंड में शनिवार सुबह तक 40 मामले सामने आये हैं। 19 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

उधर उत्तर प्रदेश में 849 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गये हैं। 82 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 14 की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 287 पहुंच गया है। 55 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 10 की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव दारोगा के ठीक होकर लौटने पर भव्य स्वागत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More