कोरोना पॉजिटिव दारोगा के ठीक होकर लौटने पर भव्य स्वागत

0

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के कोरोना पॉजिटिव मिले दारोगा की हर जांच निगेटिव आ गयी है। लिहाजा शुक्रवार को उन्हें घर वापस भेज दिया गया। घर वापसी पर शुभचिंतकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में आई खुशखबरी, पुलिस जिप्सी में ही ‘बेबी-ब्यॉय’ ने ले लिया जन्म

उल्लेखनीय है कि यह दिल्ली पुलिस स्टाफ में पहले कोरोना पॉजिटिव स्टाफ थे। दारोगा का परिवार एक पुलिस कालोनी में रहता है। करीब 14-15 दिन पहले जब यह एएसआई महकमे में पहले कोरोना पॉजिटिव साबित हुए तो कोहराम मच गया था।

यह भी पढ़ें : मकान मालिक ने निकाला, सिपाहियों ने किस्मत का ताला खोला

अब तक दिल्ली पुलिस में 5 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं। इनमें से बाकी सब अभी तक अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं। यही दारोगा सबसे पहले कोरोना प़ॉजिटिव थे और सबसे पहले ठीक होकर घर वापस लौट आये।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस में सबसे ज्यादा मध्य जिले के चांदनी महल थाने के पुलिसकर्मी कोरोना के संदिग्ध संक्रमित मिले हैं। लिहाजा आधे से ज्यादा थाना स्टाफ होम क्वारंटाइन हो चुका है।

कोरोना से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें 

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More