Corona: ईरान की जेल से 80 कैदी भागे

20 से भी अधिक कैदी लोरेस्टन प्रांत की राजधानी खोरमाबाद शहर की एक जेल से भाग गए

0

ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत की एक जेल से कम से कम 80 कैदी फरार हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य मीडिया के हवाला देते हुए बताया कि शुक्रवार को साक्वेज शहर में कैदी जेल तोड़कर फरार हो गए। दरअसल यहां दंगा हुआ। यह देश में तेजी से बढ़ते घातक Corona वायरस महामारी पर भड़का था।

19 मार्च को 20 से भी अधिक कैदी लोरेस्टन प्रांत की राजधानी खोरमाबाद शहर की एक जेल से भाग गए।

85,000 कैदियों को जेल से निवारक उपाय के रूप में रिहा किया गया

ईरान की न्यायपालिका ने पहले ही 85,000 कैदियों को जेल से Coronavirus के प्रसार के खिलाफ एक निवारक उपाय के रूप में रिहा किया था।

यह भी पढ़ें : आर्थिक और मानवीय संकट की आहट न बने लॉकडाउन

ईरान में 2,378 मौतें

घातक Corona द्वारा ईरान सबसे प्रभावित देशों में से एक है, जिसमें कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 32,332 तक पहुंच गई, जिसमें 2,378 मौतें हुईं हैं।

कोविड-19 : ईरान में संक्रमित मामलों की संख्या हुई

ईरान ने कहा कि उसके यहां Corona संक्रमण के चलते हाल में 144 नई मौतें हुई हैं, जबकि संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 2,926 हो गई है। इस बीच, मध्य पूर्व में महामारी से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित हुए देश तुर्की में भी कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि Corona संक्रमण के चलते ईरान में शुक्रवार तक 2,378 मौतें हुईं, जबकि यहां कुल संक्रमित 32,332 लोगों में से 11,133 उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए।

यह भी पढ़ें : आर्थिक और मानवीय संकट की आहट न बने लॉकडाउन

ईरान ने देशभर में एक हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग योजना लागू की

ईरान ने शुक्रवार से देशभर में एक हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की योजना को लागू करना शुरू कर दिया है। जरूरत पड़ने पर इसे प्रशासन द्वारा बढ़ाया भी जा सकता है।

इसके अंतर्गत अंतर-शहर यात्रा, सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, स्विमिंग पूल और मनोरंजन केंद्रों को बंद करने के साथ-साथ सभाओं पर प्रतिबंध और सिविल सर्वेंट्स के काम के घंटों को कम करना शामिल हैं।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें:- बिहार : गांव को लॉकडाउन कर ग्रामीण हो रहे ‘सुरक्षित’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More