गोपाल कांडा को सरकार में शामिल किए जाने का सवाल ही नहीं उठता : BJP

0

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी विधायक गोपाल कांडा द्वारा हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने की पेशकश की थी लेकिन बीजेपी ने गोपाल कांडा का समर्थन ठुकरा दिया है।

हरियाणा भाजपा का कहना है कि गोपाल कांडा को सरकार में शामिल किए जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

बता दें कि राज्य में बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी कर ली है।

इस कारण चर्चा में आए गोपाल कांडा-

कांडा पर 2012 में एक पूर्व एयर होस्टेस ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कांडा पर एयरहोस्टेस से बलात्कार करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के भी आरोप लगाये।

एयरहोस्टेस की मां ने भी बाद में अपना जीवन समाप्त कर लिया था।

बाद में कांडा पर उसे भी आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।

मामला अदालत में है।

बाद में कांडा के खिलाफ बलात्कार और अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोप हटा लिये गए।

यह भी पढ़ें: गोपाल कांडा : कभी बनवाई थी कांग्रेस की सरकार, अब BJP को दे रहे सहारा

यह भी पढ़ें: BJP ने कांडा से झाड़ा पल्ला, नहीं बनाये जायेंगे मंत्री

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More