UP के लोगों की मदद के लिए दिल्ली स्थित उप्र भवन में बना Control room

उत्तर प्रदेश के निवासी समस्या से अवगत करा सकते हैं

0

लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए यहां स्थित उप्र भवन में एक Control room बनाया गया है। यह चौबीसों घंटे काम करेगा। Control room के जरिए जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के स्थानीय आयुक्त  Prabhat Kumar Sarangi  ने बताया कि कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन में एक Control room बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा।

यह भी पढ़ें : …तो जल्द ‘कोरोना मुक्त’ होगी काशी, पूरी है तैयारी !

उत्तर प्रदेश के निवासी समस्या से अवगत करा सकते हैं

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासियों, जिन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह उत्तर प्रदेश भवन Control room में दूरभाष संख्या – 011-26110151 से 26110155 और मोबाइल संख्या – 9313434088 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रभात कुमार ने बताया है कि लोग व्हाटसएप कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में चार और नए मरीज मिले

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के चार और नए मामले सामने आए हैं। इसमें तीन केस नोएडा के और एक आगरा का है। केजीएयू के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने कहा, “दो महिला और एक पुरुष नोएडा में भर्ती हैं, जबकि अमेरिका से लौटा एक व्यक्ति आगरा में भर्ती है। यह सभी मरीज लखनऊ से बाहर भर्ती हैं। केजीएमयू में केवल जांच के नमूने आए हैं। लखनऊ में कुल नौ मरीज भर्ती थे। जिनमें एक ठीक होकर घर चली गई हैं। सैंपल की संख्या 9 है।”

यह भी पढ़ें : मंडियों में दिख रही है मनमानी तो दुकानों पर दिख रही है ‘सोशल डिस्टेंसिंग’

सबसे अधिक 18 नोएडा में

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 47 है। इसमें सबसे अधिक 18 नोएडा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More