इस चीज के सेवन से दूर होगी कब्ज और ब्लड प्रेशऱ से मिलेगा निजात, आज ही अपनाएं…

0

खाने के बाद मीठा खाना किसे नहीं पसंद होता है, बात करें अगर घर के उम्रदराज लोगों की तो, वे अक्सर खाने के बाद मीठा पसंद करते है. इसके लिए वे मिठाई के तौर पर गुड़ को खाना पसंद होता है. गुड़ न सिर्फ आपके स्वाद का बल्कि आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. गुड़ खून में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम का सर्वोत्तम स्रोत है, जो आपके पाचन, हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं गुड़ खाने के क्या लाभ हैं।

गुड़ के सेवन के फायदे

ब्लड प्रेशर को रखता है कंट्रोल

गुड़ में पाए जाने वाले पोटैशियम और सोडियम शरीर में एसिड स्तर को कम करने में प्रभावी हैं। इसे नियमित रूप से खाने से रेड ब्लड सेल्स भी स्वस्थ रहते हैं। रोजाना सुबह एक टुकड़ा गुड़ खाने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

आयरन की कमी को करती है दूर

गुड़ को हर सौ ग्राम में ग्यारह मिलीग्राम आयरन मिलता है, इसलिए इसे आयरन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है। आप पानी में गुड़ मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है। गुड़ का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जो शरीर में आयरन की कमी को कम कर सकता है।

कब्ज से दिलाता है निजात

गुड़ में मौजूद कुछ पोषक तत्व खाना पचाने में मदद करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। दूध और गुड़ मिलाकर पाचन को बेहतर बनाता है। गुड़ और दूध में मौजूद गुणों से पेट का मेटाबॉलिज्म ठीक किया जाता है, जो अपच, कब्ज, सीने में जलन और खट्टी डकार को कम करता है।

also read : क्या तनाव और नींद की कमी भी बढ़ती है पीरियड में बैक पेन….? 

पीरियड्स के दौरान राहत

पीरियड्स के दौरान सुबह गुड़ खाने से ब्लड फ्लो को बेहतर किया जा सकता है और पेट दर्द और ऐंठन को कम किया जा सकता है। गुड़ का सेवन पीरियड्स को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको हर दिन कुछ गुड़ खाना चाहिए।

बढ़िया पाचन

गुड़ पाचन के लिए सबसे अच्छा है। यही कारण है कि चीनी का मीठा खाने के बाद लोगों को गुड़ खाना अधिक पसंद आता है। दरअसल, गुड़ को खाने से शरीर में डाइजेस्टिव एजेंट की तरह काम करके पाचन को बेहतर बना सकता है।

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More