क्या तनाव और नींद की कमी भी बढ़ती है पीरियड में बैक पेन….?

0

पीरियड्स के दिनों में लोअर बैक पेन होना आम है। इस दर्द को ठीक करने के लिए लोग सदियों से घरेलू नुस्खों का उपयोग करते आ रहे हैं। हालाँकि, भूख न लगना और जी मचलाना जैसी समस्याएं भी गैस्ट्रिक समस्याओं का कारण बनती हैं। दरअसल, अधिकांश लोग पीरियड साइकल के दौरान होने वाले दर्द के कारणों से अनजान हैं। आपको भी ये दर्द सामान्य लगता है? तो यहां जानिए पीरियड्स के दिनों में लोअर बैक पेन के कारण और इससे बचने के उपाय।

डॉ. अंजुम आरा, एबीवीआईएमएस और डॉ आरएमएल अस्पताल नई दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर, बताते हैं कि, ”डिसमिनोरिया (पीरिसड्स) में होने वाला असहनीय दर्द कई कारणों से बढ़ जाता है। उनका कहना है कि, डोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड गर्भाशय, पेल्विक संक्रमण (PID) और एसटीआई दर्दनाक पीरियड्स का कारण हैं। कम उम्र की लड़कियों का अधिकांश पीरियड पेन है। अगर आपको भी मासिक धर्म के दौरान पांच दिन तक दर्द रहता है, तो एक डॉक्टर से परामर्श करवाएं।अमेरिकन कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कि मासिक धर्म में दर्द व ऐंठन की समस्या सबसे आम है। रिपोर्ट के अनुसार, पीरियड के दौरान लगभग आधे से अधिक लोग एक या दो दिनों मासिक धर्म चक्र में रहते हैं। आइये जानते है पीरियड में होने वाले दर्द के कारण….

पीरियड्स में होने वाली दर्द की वजह

1. फाइब्रॉएड
गर्भाशय फाइब्रॉएड यानि गर्भाशय या गर्भ में बनने वाले टयूमर को कहा जाता है। अधिकतर 30 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाएं इस समस्या से होकर गुज़रती है। इसके चलते महिलाओं को अनियमित महावारी, मासिक धर्म के दौरान दर्द का बढ़ना, लोअर बैक पेन और सेक्स के दौरान दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में भी कई मुश्किलात का सामना करना पड़ता है।

2. पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज
पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज यानि पीआईडी एक प्रकार का संक्रमण होता है। जो जेनिटल्स में दर्द व बैक्टीरियल इंफे्क्शन का कारण सिद्ध होते हैं। सेक्स के दौरान इस संक्रमण के फैलने का खतरा रहता है। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान महिलाओं की लोअर बैक में पेन की समस्या बढ़ने लगती है।

3. एडिनोमायोसिस
एडिनोमायोसिस उस स्थिति को कहते हैं, जब यूटर्स की लाइनिंग में टिशूज यूटरिन वॉल में ग्रो होने लगते हैं। इसके चलते पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ने लगता है, पेट में ऐंठन होती है और सेक्स के दौरान दर्द होने लगता है।

also read : जानें कौन सी है वो बीमारी जिसमें लाश से संबंध बनाते है लोग, खाते हैं बच्चे ?

ये तरीके पीरियड्स दर्द से दिलाएंगे आराम

 

1. हीट थेरेपी
मसल्स को रिलैक्स रखने में हीट थेरेपी प्रभावी है। आप हॉट वॉटर बॉटल या हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। हॉट शॉवर बाथ भी मांसपेशियों की थकान को कम करता है। पीरियड्स के दिनों में ऐंठन से राहत पाने के लिए इन आसान हीट थेरेपी उपायों का उपयोग करें।

2. शारीरिक गतिविधियां करने का करें प्रयास
शरीर को मूव करने से पेन बढ़ने की जगह कम हो जाती है। इसलिए शरीर को लगातार क्रियाशील बनाए रखें। जो ब्लड सर्कुलेशन को नियंत्रित करता है और दर्द को कम करता है। इससे मसल्स की स्टिफनेस भी कम हो जाती है। दैनिक दो बार मॉडरेट एक्सरसाइज इस समस्या को हल कर सकता है।

3.पूरी नींद लें
8 से 10 घंटे की नींद लेने से लोअर बैक पेन का रिलीफ मिलता है। इसलिए पूरी नींद लें और कुछ देर आराम करें। इससे मासिक धर्म के दौरान शरीर को होने वाली थकान कम हो जाती है। वे महिलाएं जो आजकल पूरी तरह से नहीं सोती हैं उन्हें भी संघर्ष करना पड़ता है।

4. तनाव से रहें दूर
बॉडी को रिलैक्स रखने के लिए कुछ समय अपने साथ और अपी वेलनेस के लिए प्रयोग करें। ये आपके शरीर को पीरियड्स में लोअर बैक पेन से राहत दिलाता है। इसके लिए दिनभर में कुछ वक्त मेडिटेशन, योग और डीप ब्रीदिंग के लिए निकालें। इससे तनाव और चिड़चिड़ापन दूर होने लगता है और आप खुश व मेंटली तौर पर मज़बूत होने लगते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More