मुंबई नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं उर्मिला, ऐसा है सीट का समीकरण

0

​हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। यह चर्चा उर्मिला के पार्टी में शामिल होने के पहले से ही थी।

यहां उर्मिला का सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को शेट्टी को अपराजेय माना जाता है।

ऐसा  है सीट का समीकरण-

बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से बीजेपी के राम नाईक 5 बार सांसद रहे हैं। इस समय ram नाईक उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर​ फिल्म स्टार गोविंदा ने 2004 में बीजेपी के राम नाईक को हराया था।

2009 में इस सीट से कांग्रेस के संजय निरुपम सांसद बने। 2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को करीब साढ़े चार लाख मतों से हाराया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उर्मिला बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस का विजय पताका फहरा पाएंगी।

29 अप्रैल को होना है मतदान-

मालूम हो कि मुंबई के छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसी दिन राज्य की 17 अन्य लोकसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी चुनावी मौसम में राजनीति पार्टियां फिल्मी सितारों के स्टारडम को चुनावों में भुनाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: जयाप्रदा रामपुर से लड़ेंगी चुनाव, जोशी की जगह इनको मिला टिकट

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की हुईं उर्मिला, 10 साल छोटे लड़के से शादी कर किया था सबको हैरान

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More