उर्मिला ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, 10 साल छोटे लड़के से शादी कर किया था सबको हैरान

0

हर बार की तरह इस बार भी चुनावी मौसम में नेताओं और अभिनेताओं का राजनीति दलों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इस सिलसिले को जारी रखते हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। चुनावी मौसम में राजनीति पार्टियां फिल्मी सितारों के स्टारडम को चुनावों में भुनाना चाहती है।

मुंबई से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उर्मिला मातोंडकर को पार्टी को शामिल होने पर बधाई दी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मीडिया में यह खबरे पहले से ही थी उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उर्मिला मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है।

29 अप्रैल को होगा मतदान-

मालूम हो कि मुंबई के छह लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसी दिन राज्य की 17 अन्य लोकसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। अगर उर्मिला को मुंबई उत्तरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जाता है तो उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा। इस सीट को बीजेपी का गढ़ और शेट्टी को अपराजेय माना जाता है।

10 साल छोटे लड़के से की शादी-

उर्मिला 45 साल से फिल्मों से दूर है। 90 के दशक की सबसे हिट हीरोइन रहीं उर्मिला ने चोरी-छुप के अपने से उम्र में 10 साल छोटे लड़के से शादी रचाई थी। कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मो​हसिन अख्तर मीर से उर्मिला ने 2016 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: जयाप्रदा रामपुर से लड़ेंगी चुनाव, जोशी की जगह इनको मिला टिकट

यह भी पढ़ें: BJP लहर है, कोई पातल से भी लड़ेगा तो जीत पक्की : रवि किशन

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More