कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत ये नाम हैं शामिल

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं को इसमें जगह दी गयी है।

0

कांग्रेस ने सोमवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी समेत 30 नेताओं को इसमें जगह दी गयी है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट:

स्टार प्रचारकों की सूची में जिन 30 नेताओं के नाम शामिल हैं उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, सचिन पायलट,  गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हूडा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप जैन आदित्य,  दीपेंदर सिंह हूडा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, भूपेश बघेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, तौकीर आलम और रोहित चौधरी के नाम शामिल हैं।

बीएसपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट:

वहीं, इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। बीएसपी के स्टार प्रचारकों की सूची में जिन 18 नेताओं के नाम शामिल हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, उनके भाई आनंद कुमार, सतीश चंद्र मिश्रा, श्री प्रताप सिंह बघेल, मुनकाद अली, समसुद्दीन राईन, डॉ कमल सिंह,  प्रदीप जाटव, आशीर्वाद आर्य,  दिनेश कुमार काजीपुर, सतपाल पीपला, गोरे लाल जाटव, राजकुमार गौतम, सूरज सिंह जाटव, नकुल दुबे, राज करतार सिंह नागर, चांद सिंह कश्यप और सत्य प्रकाश का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, फरवरी में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More