आरबीआई ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, फरवरी में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

साल 2022 के फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई ने जारी कर दी है। दूसरा महीना यानी फरवरी में  कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

0

साल 2022 के फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई ने जारी कर दी है। दूसरा महीना यानी फरवरी में  कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दें, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर साल बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जिसमें बैंकों की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से तय होती हैं वहीं राष्ट्रीय छुट्टियां अलग होती हैं। इस महीने देश भर में गुरू रविदास जयंती और बसंत पंचमी जैसे मौकों पर देश भर में एक साथ छुट्टियां रहेंगी। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

फरवरी 2022 में राज्यवार बैंकों की छुट्टी

2 फरवरी:                                  सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद)

5 फरवरी:                                  सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (कोलकाता, अगरतला, भुवनेश्वर में बैंक बंद)

15 फरवरी:                                मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (लखनउ, कानपुर, इंफाल में बैंक बंद)

16 फरवरी:                                गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)

18 फरवरी:                                डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)

19 फरवरी:                                छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (मुंबई, नागपुर, बेलापुर में बैंक बंद)

फरवरी 2022 में बैंकों की वीकली छुट्टी

6 फरवरी:                                  रविवार

12 फरवरी:                                माह का दूसरा शनिवार

13 फरवरी:                                रविवार

20 फरवरी:                                रविवार

26 फरवरी:                                माह का चौथा शनिवार

27 फरवरी:                                रविवार

प्रत्येक राज्य में अलग-अलग पड़ती हैं छुट्टियां

देश के प्रत्येक राज्य में अलग-अलग छुट्टियां पड़ती हैं। बैंकों के छुट्टी के दिन बैंकिंग का काम पूरी तरह से बंद नहीं होता है। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस पहले की तरह जारी रहती है और ग्राहक छुट्टियों में भी इससे अपना काम निपटा सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग का काम जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, BJP-SP ने जारी किए पोस्टर

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More