शशि थरुर का योगी कैबिनेट पर तंज बोले ‘इस संगम में सब नंगे हैं’

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज में कैबिनेट बैठक की थी इस दौरान उन्होंने कुंभ में संगम में डुबकी लगाई थी। कांग्रेस नेता शशि थरुर ने ट्वीट करके तंज कसा है।

शशि थरुर ने ट्वीट में लिखा है कि  ‘इस संगम में सब नंगे हैं’, हुए ट्रोल प्रयागराज में चल रहे कुंभ में यूपी की योगी सरकार के मंत्रियों ने डुबकी लगाई तो पूरे देश भर में इसकी तस्वीरें सुर्खियों में आ गईं। इस मामले में अब कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है।

शशि थरूर ने कहा कि गंगा मां को साफ भी रखना है और सारे पाप भी वहीं धुलने हैं। हालांकि उनके इस ट्वीट पर कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल से संगम में योगी सरकार के मंत्रियों की तस्वीर ट्वीट करते हुए शशि थरूर ने लिखा, ‘गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं।

Also Read :  रंगे हाथों लाखों की घूस लेते धरे गए नोएडा SHO और 3 पत्रकार

इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।’ शशि थरूर की इस पोस्ट पर लोग कमेंट करते हुए उनकी तस्वीर भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप भी पाप धोने गए थे शायद?’ यूजर ने शशि थरूर की तस्वीर भी शेयर की जब वह हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे अपनी पत्नी सुनंदा पुश्कर की अस्थियां प्रवाहित करने गए थे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने साधा निशाना

एक दूसरे यूजर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की कुंभ मे डुबकी लगाने वाली तस्वीर पोस्ट की। एक अन्य यूजर ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी का विडियो शेयर किया जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं।

शशि थरूर का बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी वहां डुबकी लगाने की चर्चा जोरों पर हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रियंका गांधी फरवरी के पहले हफ्ते में संगम में डुबकी लगाकर अपने कामकाज की शुरुआत कर सकती हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कुछ दिन पहले कुंभ में डुबकी लगाई थी। प्रयागराज में चल रहे कुंभ में मंगलवार को योगी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संगम तट पर हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए। उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार लखनऊ के बाहर कैबिनेट की बैठक हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More