दिग्विजय का तंज, साध्वी प्रज्ञा शाप देतीं तो नहीं पड़ती सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत
भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह आतंकी समूह जैश-ई-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को शाप देती तो सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत नहीं होती।
अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि उन्होंने एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे को शाप दिया था।’ आगे कहा कि अगर प्रज्ञा ठाकुर मसूद अजहर को कोसती तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई आवश्यकता नहीं होती।
क्या कहा था साध्वी ने?-
प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि मालेगांव बम धमाके के मामले में गिरफ्तारी के बाद हेमंत करकरे ने उन्हें यातनाएं दी थीं और उनके शाप की ही वजह से आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान की काफी निंदा हुई थी।
कौन थे हेमंत करकरे?-
बता दें कि 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने आतंकी आरोपों में गिरफ्तार किया था। हेमंत करकरे उस समय एटीएस के प्रमुख थे। करकरे 26/11 के हमले में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें: साध्वी के बयान पर बोले डीएस हुड्डा – शहीद के बारे में ऐसा बयान ठीक नहीं
यह भी पढ़ें: ‘BJP कार्यकर्ताओं पर उठने वाली ऊंगली नहीं रहेगी सलामत’
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)