साध्वी के बयान पर बोले डीएस हुड्डा – शहीद के बारे में ऐसा बयान ठीक नहीं

0

26/11 के मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को लेकर भोपाल भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा ने कहा कि अगर किसी शहीद के बारे में इस तरह के बयान आते हैं तो बहुत दुख होता है, फिर चाहे शहीद पुलिस फोर्स का हो या सेना का। इस तरह का बयान आना ठीक नहीं है।

बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा की अगुवाई में ही 2016 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी।

क्या कहा था प्रज्ञा ठाकुर ने?-

प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमलों के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा था कि मालेगांव बम धमाके के मामले में गिरफ्तारी के बाद करकरे ने उन्हें यातनाएं दी थीं और उनके शाप की ही वजह से आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला।

इस विवादित बयान पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया कि इस संबंध में वे एक दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा समयावधि में उत्तर प्रस्तुत न किए जाने की दशा में एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

एक और कारण बताओ नोटिस-

हालांकि इस बयान का कड़ा विरोध होने के बाद प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी। अब प्रज्ञा ठाकुर राम मंदिर पर दिए गए बयान को लेकर घिरीं हैं। उन्होंने कहा था, ‘राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। यह एक भव्य मंदिर होगा।’ चुनाव अयोग ने प्रज्ञा को एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

ह भी पढ़ें: साध्वी प्रज्ञा और सिद्धू को EC का नोटिस

यह भी पढ़ें: ‘BJP कार्यकर्ताओं पर उठने वाली ऊंगली नहीं रहेगी सलामत’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More