70 फीसदी लोग वुमेन हेल्पलाइन के बारे में नहीं जानते -योगी

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में सशक्तिकरण अभियान का आगाज किया। सीएम ने कहा कि वुमेन हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करें। 70 फीसदी लोग वुमेन हेल्पलाइन के बारे में नहीं जानते हैं।

कई लोग हैं जो अब भी अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से कतराते हैं। अभियान चलाकर हर घर से बेटियों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें ताकि हर घर की बेटी शिक्षित हो। सीएम ने दिमागी बुखार से होने वाली मौतों के मामले पर कहा कि दिमागी बुखार से होने वाली मौतों में कमी आई है। प्रदेश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरुरत है।

Also Read :  दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर हमला, मचा हड़कंप

महिला संबंधी अपराधों को हम तभी खत्म कर सकते हैं जब इसमें हम सबकी भागीदारी हो। हम अपने समाज को तभी विकास की तरफ अग्रसर कर सकते हैं जब हम महिलाओं का सम्मान करेंगे। नारी सशक्तिकरण के पीछे भारत का अपना दर्शन रहा है। पहले सीता को राम के साथ जोड़ कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

महिलाओं का करे सम्मान

भारत में मनुष्य को देवत्व से जोड़ने का भी प्रयास नारी सशक्तिकरण का हिस्सा बना। नारी सम्‍मान के लिए हर घर में एक इज्जत घर का निर्माण करना है। महिला संबंधी अपराधों को हम तभी खत्म कर सकते हैं जब इसमें हम सबकी भागीदारी हो। हम अपने समाज को तभी विकास की तरफ अग्रसर कर सकते हैं जब हम महिलाओं का सम्मान करेंगे।

हमने बच्चों को मुफ्त में स्कूल बैग और कॉपी किताबें दे रहे हैं ताकि गरीब बच्चों में शिक्षा में गरीबी रोड़ा न बने। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नारी सम्‍मान के लिए 1.70 करोड़ से अधिक परिवारों को इज्जत घर बनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गयी। नारी सशक्तिकरण संकल्‍प अभियान’ कार्यक्रम के माध्‍यम से शासन की योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More