कैराना उपचुनाव : योगी कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

0

कर्नाटक में लगे झटके के बाद भाजपा हर कदम फूंक फूंक कर रख रही है। यही नतीजा है कि कैराना और नूरपुर चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। भाजपा के लिए ये दोनों चुनाव बहुत अहम हैं। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे।

मंत्रियों को हटाने और नये मंत्री बनाने की भी चर्चा हो सकती है

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कई बड़े फेरबदल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि योगी सरकार के सम्भावित मंत्रीमंडल में मंत्रियों को हटाने और नये मंत्री बनाने की भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दे कि कैराना लोकसभा सीट में होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के अम्बेहटा पीर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Also Read :  रोहिंग्या मुस्लिमों पर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द

जहां रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा था कि विकास का रास्ता जातिवाद मजहब और तुष्ठीकरण की राजनीति नहीं रोक सकती है। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा था।

विकास कार्यों को विश्वास पैदा नहीं कर सकते हैं

सीएम योगी ने कहा था कि अखिलेश यादव कभी यहां आकर चुनाव प्रचार नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके हाथ मुजफ्फरनगर के दंगों के खून से सने हैं। पश्चिमी यूपी के लोगों में वो अंधविश्वास फैला सकते हैं पर विकास कार्यों को विश्वास पैदा नहीं कर सकते हैं। अब यहां पलायन नहीं होगा क्योंकि हम यहां के लोगों को 3 लाख नौकरी देने जा रहे हैं। हमने एक साल में यूपी में निवेश को बढ़ावा दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More