हिंसा के खिलाफ ‘बीजेपी’ की रैली, योगी ने लिया हिस्सा

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को केरल भाजपा अध्यक्ष कुमानेम राजशेखरन द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल हुए।

तिरुवनंतपुरम तक पहुंचने से पहले 11 जिलों से होकर गुजरेगी

भाजपा प्रमुख अमित शाह ने मंगलवार को पयन्नूर से ‘जन रक्षा यात्रा’ को शुरू किया था, जो 17 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम तक पहुंचने से पहले 11 जिलों से होकर गुजरेगी।

also read : ‘गौरी लंकेश की हत्या के खिलाफ’ दिल्ली में रैली

सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत की

आदित्यनाथ ने यहां एक मंदिर में पूजा करने के बाद बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और सुबह 11 बजे पदयात्रा की शुरुआत की।

also read : … देश का पहला शहर है, जहां डंपिंग यार्ड नहीं है

पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं

यह पदयात्रा बुधवार को 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र कवर करेगी।आदित्यनाथ शाम को यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।केंद्रीय राज्य मंत्री (वित्त) शिवप्रसाद शुक्ला, केरल के फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद सुरेश गोपी और पार्टी के महासचिव अरुण सिंह भी यात्रा में भाग ले रहे हैं।

also read :  यूपी में निवेश की काफी संभावनाएं हैं : सीएम योगी

माकपा की राजनीतिक हिंसा को उजागर करना है

इस मार्च का उद्देश्य ‘भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राजनीतिक हिंसा को उजागर करना है।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More