केवल भारत से ही नहीं, इन देशों से भी है चीन का गहरा सीमा विवाद

0

चीन की दुनिया में सबसे लंबी जमीनी सीमा है। इसके कारण चीन के कई देशों से अच्छे संबंध भी हैं और कई देशों से विवाद भी हैं। पिछले सात दशकों में सुरक्षा और सीमा विस्तार के कारण चीन के करीब 14 देशों से विवाद हुए हैं।

चीन की 22,117 किलोमीटर लंबी भूमि सीमा का हिस्सा साझा करने वाले कुछ देशों ने उस डिवाइडिंग लाइन पर लड़ाई लड़ी है। बात करें अगर चीन के सबसे तीन विवादित बॉर्डरों की तो उसमें भारत, रूस और वियतनाम से लग रही सीमाओं का जिक्र है।

भारत और चीन सीमा विवाद-

सबसे पहले बात करते हैं भारत और चीन सीमा विवाद की। दोनों देश में विवाद का इतिहास भी पुराना है। एशिया के इन दो बड़े देशों के बीच 1962 में महीने भर युद्ध चला था। इसके बाद 1993 में भारत-चीन के बीच एक शांति प्रस्ताव पर डील हुई थी।

लेकिन, अक्साई चिन (Aksai Chin) जिसपर चीन का कब्जा है और अरुणाचल प्रदेश जो भारत में है। इसे लेकर दोनों देशों में अक्सर तनातनी देखने को मिलती है। वहीं, डोकलाम में भी दोनों देशों के बीच तल्खियां बढ़ी थी। इस वक्त लद्दाख में दोनों देशों के सेनाएं एक-दूसरे के सामने हैं।

रूस और चीन सीमा विवाद-

बात करें अगर रूस और चीन के संबंधों की तो दोनों देशों के बीच तल्खियां थोड़ी कम जरूर हुई हैं। लेकिन, दोनों देशों में विवाद नया नहीं है।

1969 में चीन और तब के सोवियत संघ में मंगोलिया बॉर्डर को लेकर युद्ध हुआ था। दोनों ने 1991 में चीन-सोवियत सीमा समझौते पर हस्ताक्षर करने के साथ ही किसी भी परमाणु युद्ध को खत्म करने के बारे में समझौता किया है।

वियतनाम और चीन सीमा विवाद-

वियतनाम और चीन के बीच बॉर्डर को लेकर लड़ाई सदियों पुरानी है। 1979 में दोनों के देशों के बीच युद्ध हुआ था जो 27 दिनों तक चला था। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। दोनों देशों मं तनाव और विवाद की कहानी पूरी दुनिया में मशहूर है।

तिब्बत और चीन सीमा विवाद-

वहीं चीन-तिब्बत के बीच विवाद की कहानी किसी से छिपी नहीं है। चीन ने तिब्बत पर कई सालों से कब्जा जमा रखा है और उसे अपने देश का हिस्सा मानता है। इसे लेकर अक्सर विरोध प्रदर्शन भी होते रहे हैं। भारत में बड़ी संख्या में तिब्बती नागरिकों ने शरण ले रखी है जिस पर चीन नाराजगी जताता रहता है।

यह भी पढ़ें: चीन के बॉयकाट से भारत पर आ सकती है ये बड़ी मुसीबत !

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिखाया सबूत, चीन ने की थी भारत में घुसपैठ !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More