गोमती रिवर फ्रंट पर डिस्को नहीं, गुंजेगा बस राम का नाम

0

विवादों में घिरी पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट योजना को योगी सरकार ने संवारने और निखारने का फैसला किया है। वित्तीय अनियमितता के आरोप और जांच में फंसी गोमती रिवर फ्रंट योजना के अधूरे काम को पूरा करने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दिया है। हालांकि अब रिवर फ्रंट पर डिस्को की जगह रामायण और महाभारत की तस्वीरें होंगी।

also read : सीएम योगी आदित्यनाथ आज आजमगढ़ व वाराणसी दौरे पर

फ़िल्मी गानों की धुन की जगह म्यूजिकल फाउंटेन पर रामायण और गीता के पाठ सुनाई देगा। वाटर बस के लिए गोमती में और पानी छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिचाई विभाग को गोमती रिवर फ्रंट पर काम को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि रिवर फ्रंट के काम को आगे बढ़ाया जाए और उसे पहले से अधिक सुंदर बनाया जाए। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रिवर फ्रंट को पुनर्जीवित करने के लिए फव्वारे लगाए जाएंगे।

बैठक में कई अनियमितताओं की बात सामने आई

रिवर फ्रंट में डिस्को कल्चर खत्म किया जाएंगा। अब रिवर फ्रंट में लोकसंस्कृति और लोक संगीत को शामिल किया जाएगा। गोमती तट पर अब रामायण-महाभारत काल की तस्वीरें दिखाई जाएंगी। नदी को खूबसूरत और साफ बनाने के लिए शारदा नहर से पानी छोड़ा जा रहा। जहां बिजली बंद थी उसे चालू कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। गौरतलब है कि गोमती रिवर फ्रंट का काम अखिलेश सरकार में 2015 में शुरू हुआ था। उस समय इसका बजट बजट 550 करोड़ रुपये था। बाद में यह बढ़कर 1467 करोड़ रुपये हो गया। मार्च में बीजेपी सरकार के सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की, बैठक में कई अनियमितताओं की बात सामने आई।

also read : भीमा-कोरेगांव हिंसा के बाद यूपी में हाई अलर्ट

जिसके बाद जांच शुरू हुई। पहले एक जज की कमेटी ने जांच की। फिर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता की एक कमेटी ने जांच की। इसके बाद सरकार ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश भी भी कर दी। इसके बाद मुख्य सचिव राजीव कुमार ने जांच की समीक्षा शुरू की। अब एक बार फिर सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट पर शुरू करने का फैसला किया है और इसका मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि जनता के हित को देखते हुए काम शुरू किया जा रहा है। हालांकि रिवर फ्रंट पर जांच चलती रहेगी।

जांच भी चल रही है, लेकिन काम नहीं रुकेगा

कुल मिलाकर एक बात तो साफ़ है कि अखिलेश के प्रोजेक्ट को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। लेकिन कई सवाल अभी भी खड़े हो रहे हैं। मसलन जांच का क्या होगा? जब काम पूरा होना था तो इसे रोका क्यों गया? सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से काम शुरू करने का आदेश मिला है। इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। बजट से ज्यादा खर्च के बाद भी काम 10 फ़ीसदी ही पूरा हुआ है। अभी काफी काम बाकी है। मामले में 9 अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सीबीआई जांच भी चल रही है, लेकिन काम नहीं रुकेगा।

(news18)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More