मिशन चंद्रयान-2 की तैयारी पूरी, तड़के 2:51 बजे होगा लॉन्च

0

देश के महत्वाकांक्षी मिशन मून को पूरा करने के लिए चंद्रयान-2 तैयार है और प्रक्षेपण से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसरो 15 जुलाई को तड़के चंद्रयान का प्रक्षेपण करेगा।

भारत का ये मिशन चंद्रमा की सतह के अभी तक अनजान, अनछुए पहलुओं को जानने का प्रयास है। इसके साथ ही भविष्य में चंद्रमा की सतह का उपयोग करके सौर तंत्र और उसके और आगे खोज करने की दिशा में आगे जाने का प्रयास भी है।

चांद की सतह पर उतरेगा चंद्रयान-

इस अभियान से भारत अपनी अंतरिक्ष तकनीकी कौशल और मानवता के प्रति अपने वचन को एक बार फिर से सिद्ध करेगा। बता दें कि चंद्रयान-2 पर कुल 978 करोड़ रुपये की लागत आई है।

चंद्रयान-2 की खास बात यह है कि इस बार यह चांद की सतह पर उतरेगा। 2008में लांच हुआ चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में गया जरूर था लेकिन वह चंद्रमा पर उतरा नहीं था। उसे चांद की सतह से 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित कक्षा में स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की रॉकेट विमेन रितु श्रीवास्तव हैं चंद्रयान-2 की मिशन डायरेक्टर

यह भी पढ़ें: एक बार फिर टाल दिया गया मिशन चंद्रयान-2

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More