एक बार फिर टाल दिया गया मिशन चंद्रयान-2

0

भारत का सबसे महात्वाकांक्षी (ambitious ) चंद्रयान-2 मिशन को एक बार फिर टाल दिया गया है। इसरो के सूत्रों के अनुसार, यह इसी साल अक्तूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था, लेकिन अब इसे दिसंबर, 2018 तक टाल दिया गया है। इस मिशन को पिछले साल 23 अप्रैल को भेजा जाना निर्धारित किया गया था। इसके साथ ही चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनने के भारतीय सपने को भी झटका लगा है।

इजरायल चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन पाएगा

देर की वजहें तकनीकि मुश्किलें बताई जा रही हैं। बता दें कि अब तक अमेरिका, रूस और चीन पहले ही चांद पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब चांद तक पहुंचने की रेस में दो एशियाई देश भारत और इजरायल हैं। देखने वाली बात यह है कि भारत के मिशन को टालने से क्या इजरायल चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन पाएगा।

Also Read :  पीएम की अधिकारियों को हिदायत, आयुष्मान भारत योजना में न हो कोई फ्रॉड

उल्लेखनीय है कि भारत के मून रोवर की पहली तस्वीर इसरो के 800 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट चंद्रयान-2 मिशन का बेहद अहम हिस्सा है। यह भारत की दूसरी चांद की यात्रा है। इसरो के अनुसार, चन्द्रयान-2 पूर्ण रूप से स्वदेश में विकसित मिशन है। चन्द्रयान-2 अंतरिक्ष यान का वजन करीब 3,290 किलोग्राम है और वह चांद के चारों ओर चक्कर लगाते हुए आंकड़े एकत्र करेगा।

GSLV Mk II के पास 3 टन उठाने की क्षमता थी

सूत्रों की मानें तो चांद पर GSLV Mk II की बजाय अब GSLV Mk III उतरेगा। GSLV Mk III की स्पेसक्रॉफ्ट की क्षमता को पहले वाली की अपेक्षा बढ़ाया गया है। GSLV Mk II के पास 3 टन उठाने की क्षमता थी, लेकिन GSLV Mk III में इसे बढ़ाकर 4 किया गया है।

चंद्रयान-2 मिशन पर 800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं

उल्लेखनीय है कि मिशन चंद्रयान-2 हॉलिवुड फिल्म इंटरस्टेलर (अंतरिक्ष आधारित फिल्म) की लागत से भी सस्ता है। 2014 में आई फिल्म इंटरस्टेलर को बजट करीब 1,062 करोड़ रुपये का था, वहीं चंद्रयान-2 मिशन पर 800 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इससे पहले भारत का मंगलयान मिशन उस साल आई हॉलिवुड फिल्म ग्रैविटी से सस्ता था। मंगलयान पर 470 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और ग्रैविटी फिल्म को बनाने में 644 करोड़ रुपये। साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More