चंद्रयान-2 लगातार बढ़ रहा अपनी मंजिल की ओर, पहली बार भेजी तस्वीरें

0

भारत के चंद्रयान-2 ने अंतरिक्ष से धरती की तस्वीरें भेजी हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए चंद्रयान द्वारा भेजी गईं तस्वीरें साझा की हैं। इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 ने यह तस्वीरें L-14 कैमरे से ली है।

पृथ्वी से चंद्रमा की ओर रवाना हुआ इसरो का मून मिशन चंद्रयान-2 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है। भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-2 ने पहली बार तस्वीरें भेजी हैं। यह तस्वीरें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ट्विटर पर जारी की है।

इसरो की ओर से रविवार को ट्वीट कई गई पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, ‘चंद्रयान 2 में VikramLander द्वारा क्लिक की गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। यह तस्वीरें चंद्रयान 2 L-14 कैमरा द्वारा ली गई है।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से किया गया था।

चंद्रमा की ओर भारत की ऐतिहासिक यात्रा-

‘चंद्रयान-2’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा जहां अभी तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। इससे चांद के अनसुलझे रहस्य जानने में मदद मिलेगी जिससे ऐसी नयी खोज होंगी जिनका भारत और पूरी मानवता को लाभ मिलेगा।

कुल 3,850 किलोग्राम वजनी यह अंतरिक्ष यान ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर के साथ गया है। पहले चंद्र मिशन की सफलता के 11 साल बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भू-स्थैतिक प्रक्षेपण यान जीएसएलवी-मार्क ।।। के जरिए 978 करोड़ रुपये की लागत से बने ‘चंद्रयान-2’ का प्रक्षेपण किया है।

इसरो का सबसे जटिल और अब तक का सबसे प्रतिष्ठित मिशन माने जाने वाले ‘चंद्रयान-2’ के साथ रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-2 ने भरी चांद की उड़ान

यह भी पढ़ें: अनगिनत सपनों को चांद पर ले जाने निकला चंद्रयान-2

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More