उत्तर प्रदेश में कई जगह बारिश के आसार, ठंड बढ़ने की संभावना

0

एजेंसी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। राजधानी लखनऊ व उसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी रात तक चलने के बाद आज गुरुवार को भी मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी है। राजधानी लखनऊ व उसके आस-पास के इलाकों में बुधवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी रात तक चलने के बाद आज गुरुवार को भी मौसम विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गुरूवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। बादल और बारिश के बीच पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

गुरूवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 9.7 डिग्री, वाराणसी का 12.8 डिग्री, बहराइच का 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री से गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

ट्रफ रेखा हरियाणा से बिहार तक फैली हुई थी

पिछले दिनों जो बारिश हुई वह उत्तर प्रदेश में एक ट्रफ रेखा हरियाणा से बिहार तक फैली हुई थी। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र दक्षिण-पूर्वी हवाएँ झारखंड और बिहार में नमी को बढ़ावा दे रही हैं। इसलिए, हम आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश और गरज के साथ होने वाली गतिविधियों की उम्मीद करते हैं।

हालांकि, बिहार के अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। जबकि झारखंड में छिटपुट बारिश हो सकती है।

संक्षेप में, देश के पूर्वी हिस्सों में 24 से 48 घंटों तक यह बेमौसम बारिश जारी रहने की उम्मीद है। विशेष रूप से झारखंड राज्य के अलग-अलग स्थानो में गरज के साथ वर्षा हो सकती है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More