OMG : व्यक्ति जिसकी हैं 39 पत्नियां, 40 वीं शादी को तैयार

0

मिजोरम के एक ऐसा भी व्यक्ति है जिसे दुनिया के सबसे बड़े परिवार का खिताब है। मिजोरम के जियोन चान के परिवार में उनकी 39 पत्नियां और करीब 94 बच्चे है। चान के परिवार में लगभग 181 लोग है। उनके इस भरे पूरे परिवार में सब हंसी खुशी के साथ रहते है। जियोना 72 साल के हो चुके हैं। वह अब भी फिट हैं और खुद को गांव का सबसे खूबसूरत और स्मार्ट व्यक्ति मानते हैं।
उनकी इच्छा एक अमेरिकी बीवी लाने की है
गांव की जो महिला उन्हें पसंद आ जाती है, उसे या तो वह खुद पत्र भेजकर शादी की इच्छा दिखाते हैं या फिर अपनी ही किसी बीवी या परिचित के जरिए रिश्ता के लिए प्रस्ताव भेजते हैं, अगर लड़की मान ले तो उससे उनकी शादी हो जाती है। हालांकि जियोना ने पिछले कुछ सालों से नई शादी नहीं की है। हालांकि उनकी इच्छा एक अमेरिकी बीवी लाने की है।
also read : भाजपा कल करेगी अपने प्रत्याशियों का एलान
परिवार में बहुएं और दामाद हैं तो कई पोते-पोतियां भी हैं
उनकी आधी बीवियां 40 साल या इससे कम उम्र की हैं। उन्होंने पहली शादी महज 17 साल की उम्र में की थी, खुद से तीन साल बड़ी लड़की से। उसके बाद वह शादियां करते गए। अब उनके भरे पूरे परिवार में बहुएं और दामाद हैं तो कई पोते-पोतियां भी हैं। जियोना अपने परिवार के सबसे खास व्यक्ति हैं। बगैर उनकी इच्छा के पत्ता भी नहीं खड़कता।
चार मंजिला विशाल घर अलग ही दिखता है
वह खुद को किसी राजा से कम नहीं समझते। ये स्वाभाविक भी है, जिसके पास इतना बड़ा परिवार और अकूत संपत्ति हो, वह किसी रियासत या जागीरदार से कम तो नहीं होता। वैसे वह जिस गांव में रहते हैं, उसका काफी बड़ा हिस्सा उनका खुद का है। मिजोरम के भक्तवांग गांव में पहाड़ी पर बना उनका चार मंजिला विशाल घर अलग ही दिखता है।
also read : bday spcial : चूल्हे के पके खाने के शौकीन हैं राजा भईया
घर का सबसे बड़ा डबल बेडरूम केवल उनके पास है
इसमें 100 कमरे हैं। हर बीवी और उसके परिवार को अलग कमरे दिए गए हैं। बच्चे अगर बड़े हो जाते हैं और उनकी शादी हो जाती है तो उन्हें भी अलग कमरा मिल जाता है। खुद जियोना सबसे निचले तल पर एक बड़े से कमरे में रहते हैं। घर का सबसे बड़ा डबल बेडरूम केवल उनके पास है। हर बीवी को उनके पास रहने के लिए एक हफ्ते का समय मिलता है, जो रोटेशन के हिसाब से तय है, हालांकि इसमें बदलाव भी होता है लेकिन जियाओ की ही इच्छा से।
स्कूल के हेडमास्टर जियोना के छोटे भाई हैं
उनका घर किसी सैनिक अनुशासन वाली छावनी की तरह चलता है। जहां सभी बच्चों को सुबह उठना होता है। बगल के मैदान में मार्च पास्ट करना होता है. फिर वो जियोना के ही बनाए स्कूल में जाते हैं। इस स्कूल में आमतौर पर इसी परिवार के बच्चे पढते हैं। इस स्कूल के हेडमास्टर जियोना के छोटे भाई हैं।
also read : सपा ने लखनऊ के लिए उतारा अपना मेयर प्रत्याशी
कुछ सदस्य घर की सफाई का काम संभालते हैं
उनकी किचन खासी बड़ी है। उसमें हर समय करीब कम से कम 35 से 40 चिकन की कुर्बानी दी जाती है। साथ ही बेहिसाब सब्जियां और खाना। उनकी कुछ बीवियां और सदस्य सुबह से किचन के काम में लग जाते हैं। कुछ सदस्य घर की सफाई का काम संभालते हैं।
सारा खाना और सब्जियां इसी खेत से उगाई जाती हैं
घर के किचन, स्टोर और अन्य प्रशासन का जिम्मा बड़ी बीवी का है। अपने बड़े खेत जियोना के अपने खेत और फर्नीचर वर्कशाप हैं। सारा खाना और सब्जियां इसी खेत से उगाई जाती हैं। इसमें भी उन्हीं के परिवार के लोग यानि बीवियां और बच्चे काम करते हैं। उनकी कुछ बीवियां फर्नीचर के काम में सिद्धहस्त हैं, वो घर में जरूरत के फर्नीचर बनाती हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
 
 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More