प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में व्यापारी संगठनों ने थामा ‘आप’ पार्टी का दामन

0

लखनऊ के सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राजाजीपुरम जन जागरण समिति के अध्यक्ष व पूर्व व्यापार महासंघ के नगर अध्यक्ष आकाश मिश्रा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक बीएल दोहरे, सामाजिक कार्यकत्री मानसी तिवारी, भारतीय सद्भावना समिति के प्रदेश अध्यक्ष रजा खान, व्यापार महासभा के प्रदेश महामंत्री शिव स्वरूप गुप्ता, सुधीर सक्सेना, अखिलेश जयसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सत्ता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि एक विचारधारा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में सदस्यता अभियान 15 सितंबर से शुरू होगा। जिसमें वह स्वयं बनारस के बेनियाबाग में पार्टी के सदस्यता शिविर में शामिल होकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट नया कानून भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला व लोगों के शोषण का जरिया बन गया है।

यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता : चिन्‍मयानंद पर रसूख के चलते नहीं हुआ एक्शन

पार्टी के शामिल हुए आकाश मिश्र में भाजपा की राजनीति को देश के लिए खतरनाक बताया और AAP को एकमात्र विकल्प बताया। इसी तरह से प्रदेश पुलिस सेवा से रिटायर BL dohre ने भी हर स्तर पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार का इलाज आम आदमी पार्टी को ही बताया। लखनऊ जिलाध्यक्ष वैभव माहेश्वरी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनको इस लड़ाई से जुड़ने के लिए बधाई दी और उन्हें पार्टी के गठन के मूल उद्देश्य के बारे में बताया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More