BSP समीक्षा बैठक समाप्त, उपचुनाव की रणनीति पर हुई अहम चर्चा

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने मंडल स्तरीय नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने कहा कि आम जनता के हित में मजबूत नहीं बल्कि मजबूर सरकार की जरूरत है ताकि सरकार के दिल दिमाग में जनता की भलाई का खौफ लगातार बना रहे।

इस बैठक में मायावती ने लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, फैजाबाद, आजमगढ़ समेत 9 मंडल के नेताओं के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में जोन इंचार्ज और पदाधिकारी भी शामिल रहे।

बैठक में 3 मंडल को मिलाकर एक ज़ोन बनाया गया। मंडल प्रमुख अब ज़ोन इंचार्ज के रूप में काम करेगा। मंडल कोऑर्डिनेटर अब मुख्य ज़ोन इंचार्ज के रूप में काम करेगा। इस बैठक में उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मायावती ने आदेश दिया कि सभी बड़े और छोटे पदाधिकारी-कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में जी जान से जुट जाएं। बता दें कि बसपा 2010 के बाद पहली बार किसी उपचुनाव में किस्मत आजमाने के लिए उतर रही है। बैठक में यह तय हुआ कि बूथ लेवल पर कमेटी को रिव्यूय किया जाए।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त सीएम योगी, 200 से ज्यादा को किया जबरन रिटायर

यह भी पढ़ें: योगी के फैसले को केंद्र की दो टुक, 17 OBC जातियां को SC में शामिल करना गैरकानूनी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)