लखनऊ में लगे होर्डिग्स, मोदी को बताया जुमलेबाज और योगी बने ब्रांड
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम ने भाजपा की चूल हिला कर रखा दी है। राज्यों में हार का मुंह देखने के बाद भाजपा अपनी साख बचाने में लगी हुई है। केंद्र में भले ही भाजपा की सरकार हो लेकिन इन राज्यों में हार ने भाजपा की शाख हिला कर रखा दी है। उन राज्यों में हार का असर यूपी की राजधानी लखनऊ में दिखना शुरु हो गया है।
लखनऊ में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार के बाद लखनऊ में लगे योगी लाओ देश बचाओ के होर्डिंग को हटा दिया गया है। ये होर्डिग्स उत्तर प्रदेश नवनिमार्ण सेना की तरफ से लगाये गये थे। होर्डिग्स में योगी लाओ और देश बचाओं का नारा दिया गया था।
Also Read : पीड़ित पति ने लगाई गुहार…पत्नि कमरा बंद करके बेलन से करती है पिटाई
सीएम योगी और पीएम मोदी की होर्डिंग्स को हजरतगंज इलाके में लगाया गया था। होर्डिंग्स में लिखा गया था कि, जुमलेबाजी का नाम मोदी और योगी लाओ देश बचाओ।
फिलहाल मीडिया की नजर पड़ते ही इसे हटा दिया गया। ये होर्डिंग्स धर्म संसद के लिए लगाए गए थे। 10 फरवरी को रमाबाई मैदान में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा।
होर्डंग्स में मोदी को बताया जुमलेबाज
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना की तरफ से लगाए गए इन होर्डिग्स में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। जहां एक तरफ योगी को हिंदुत्व का ब्रांड बताया गया है तो दूसरी तरफ मोदी को जुमलेबाजी का नाम बताया गया है।
फायर ब्रांड के रुप में उभरे योगी
भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ के हाथों में इस बार पांच राज्यों के चुनाव प्रचार की कमान रही। चाहे वो राजस्थान हो या फिर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश। सभी जगह सीएम योगी का प्रचार में डंका बजता हुआ दिखाई दिया। पीएम के बाद योगी ही है जिनको देश की जनता सुनना चाहती है शायद यही वजह रही कि योगी को पार्टी की तरफ से प्रचार की कमान मिली थी। वो अलग बात है कि योगी का जादू नहीं चल पाया और भाजपा टाय टाय फिस्स हो गई।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)