…जब बस चला कर अपनी शादी में पहुंची दुल्हन

0

शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग दंग रह गए। दरअसल चीन में अजब नजारा देखने को मिला। जब चाइना में एक दुल्हन अपनी ही शादी में बस चला कर पहुंची। चीन में एक दुल्हन ने ऐसा काम किया है, जिसकी कल्पना करना भी भारत में अजीब माना जाएगा। इस घटना को जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

शादी के जोड़े में ही बस चला कर पहुंची दुल्हन

इस दुल्हन ने रीति-रिवाजों को दरकिनार करके खुद अपनी बारात निकाली। चीन के पीपल्स डेली की के मुताबिक, दुल्हन खुद बस चलाकर अपनी शादी तक पहुंची। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि वह रास्ते में दूल्हे को लेने के लिए भी रुकी। यहां से वे दोनों शादी के वेन्यू तक पहुंचे।

Also Read :  कैसी मां थी वो…जो जन्म देकर फेंक गई अपने कलेजे के टुकड़े को…

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी बार देखा जा रहा है। दुल्हन द्वारा चलाई गयी बस गुब्बारों से भरी थी, जिसके बाहर कपल की खूबसूरत तस्वीर लगी थी। दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में थे। दुल्हन ने कहा- ”सभी को बिना प्रदूषण के रहना पसंद है।

मेहमानों ने किया स्वागत

हमने कार की जगह लो कार्बन की बस में जाने का सोचा।” वीडियो में देखा जा सकता है कि पास में ही दूल्हा फूलों के गुलदस्ते के साथ बैठा हुआ है। जैसे ही वो वेन्यू में पहुंचते हैं तो सभी लोग उनके स्वागत में खड़े रहते हैं। आपको बता दें कि यह महिला वास्तविक जिंदगी में भी बस चालक है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More