मिस्र के मस्जिद में ब्लास्ट बॉम्ब, कई जिंदगी हो गयी खाक

0

मिस्र के उत्तरी सिनाई में एक मस्जिद के पास शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हुए बम धमाके से कम से कम 155 लोगों की मौत हो गई और करीब 120 लोग घायल हो गये। अलआरिश में अल रॉवडा मस्जिद के समीप यह बम लगाया था जो नमाज के दौरान फट गया।

Also Read: फ़िल्मी अंदाज़ में हुई दिल्ली म्यूजियम में 2 करोड़ की चोरी

आतंकवादी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी 
जानकारी के मुताबिक विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने नमाजियों और वहां से भाग रहे लोगों पर गोलियां भी चलायीं। वैसे अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले स्थानीय मीडिया ने खबर दी थी कि विस्फोट में 150 लोग घायल हो गए।

Also Read: सत्ता में आने के बाद मछुआरों को देंगे सौगात: राहुल गांधी

राष्ट्रपति ने बुलाई आपात बैठक
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस घटना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक करेंगे। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। मिस्र के उत्तरी सिनाई में जनवरी, 2011 की क्रांति के बाद से ही कई हिंसक हमले हुए हैं। जनवरी, 2011 में हुई क्रांति से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सत्ता चली गयी थी। साल 2013 में मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई में हमलावरों ने पुलिस और सेना को निशाना बनाया है। इसके बाद से 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

साभार: (www.हिन्दुस्तानLIVE.Com)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More