सिकंदरा उपचुनाव में दसवें दौर के बाद बीजेपी-सपा में जोरदार टक्कर

0

उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। अभी तक की मतगणना में बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वैसे शुरुआत से ही बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे। एक समय बीजेपी प्रत्याशी करीब 3000 वोट की बढ़त पर थे। लेकिन आठवें दौर आते-आते सपा ने इस बढ़त को कम करते हुए 1300 तक पहुंचा दिया है। अब दसवें दौर में ये अंतर करीब 1800 वोट का हो गया है।  वहीं कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय तीसरे और निर्दलीय प्रत्याशी बउवा त्रिवेदी चौथे नंबर पर हैं। दसवें दौर के बाद अजीत पाल को 24823 मत हासिल हुए हैं। वहीं सपा प्रत्याशी को 23011, कांग्रेस के प्रभाकर को 5279 और निर्दलीय बउवा को 3144 वोट मिले हैं। इससे पहले सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद 53 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। आम चुनाव में इस सीट पर 60 फीसद से अधिक वोट पड़े थे।

Also Read: ट्रिपल तलाक पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की लखनऊ में आपात बैठक

ईवीएम में तकनीकी दिक्कत से 10 मिनट रुका मतदान
मतदान के दौरान कहीं भी हंगामे या गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। दो बूथों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत से जरूर 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। प्रशासन ने तुरंत ईवीएम दुरुस्त करा मतदान शुरू कराया। इस साल फरवरी में हुए विधासभा चुनाव में सिकंदरा से बीजेपी के मथुरा पाल विजयी हुए थे। उनके असामयिक निधन के बाद यह सीट रिक्त चल रही थी।   ……….news 18

 

फूलन देवी ने यहाँ 22 ठाकुरों की हत्या की थी

इसी विधानसभा क्षेत्र में वह बेहमई गांव भी है, जहां 1981 में फूलन देवी ने 22 ठाकुरों की हत्या कर दी थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का परौंख गांव भी इसी क्षेत्र में हैं। 70 साल में पहली बार बीजेपी यहां 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने में कामयाब हुई, लेकिन विधायक मथुरा पाल के देहांत के कारण अब उनके बेटे अजीत पाल मैदान में है। इस सीट पर अधिकतर समाजवादियों का कब्जा रहा है, लेकिन 2007 और 2012 में यहां बसपा ने परचम लहराया।

Also Read: हिमाचल प्रदेश में नए सीएम का ऐलान आज, जेपी नड्डा की दावेदारी सबसे फिट

सपा पार्टी ने बसपा के सहयोग से कई बार जीत हासिल की

दरअसल आजादी के बाद डेरापुर नाम से ये सीट अस्तित्व में आई। इस पर लगातार कई वर्षों तक समाजवादियों का कब्जा रहा। 70 के दशक में कांग्रेस के चौधरी नरेंद्र सिंह इस सीट से पहली बार जीत हासिल करने में सफल हुए। इसके बाद जनता दल से मुलायम सिंह अलग हुए। उनकी समाजवादी पार्टी ने यहां बसपा के सहयोग से कई बार जीत हासिल की। लेकिन आखिरकार 2007 में बसपा ने सपा से ये सीट छीन ली। उसकी मिथिलेश कटियार ने जीत हासिल की। फिर 2012 में भी बसपा ने जीत का ये क्रम बरकरार रखा और इंद्रपाल विधायक हुए। लेकिन 2017 आते-आते मामला पलट गया।
सिकंदरा सीट पर चल रही रईसों की जंग

इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच तगड़ी जंग है, वहीं कांग्रेस भी मैदान में है। ​लेकिन तीनों ही पार्टियों ने जिन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है, वे सभी करोड़पति हैं। प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को अपनी शिक्षा, चल और अचल संपत्तियों का जो ब्यौरा दिया है, उसमें ही ये बात सामने आई है।

Also Read: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मीसा के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल को रिवाल्वर का शौक
सिकन्दरा सीट पर पहली बार बीजेपी को जीत का स्वाद मथुरा पाल ने इसी साल 2017 के विधानसभा में चखाया। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद ये सीट रिक्त हो गई, जिस पर अब चुनाव हो रहा है। बीजेपी ने मथुरा पाल के बेटे अजीत पाल को प्रत्याशी बनाया है। अजीत पाल केमिकल इंजीनियर हैं। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास से 19 लाख 65,522 रुपए की चल और 1 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास सभी 11.43 लाख रुपए की चल और 56 लाख की अचल संपत्ति है। यही नहीं उनके पास एक रिवाल्वर, 100 ग्राम सोने का आभूषण है, जबकि उनकी पत्नी के पास 300 ग्राम सोने के और 500 ग्राम चांदी के आभूषण है। इनके पास से करीब करीब 9 एकड़ कृषि भूमि है।

इंटर पास करोड़पति हैं कांग्रेस प्रत्याशी
कांग्रेस ने प्रभाकर पांडेय को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। प्रभाकर इंटरमीडिएट पास हैं। उनके पास 76 लाख 96,273 रुपए की अचल संपत्ति है। वहीं 34 लाख की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम 15 लाख 73 हजार की चल और 51 लाख की अचल संपत्ति है। इनके पास एक रायफल और एक रिवाल्वर है। वहीं पति-पत्नी मिलाकर 450 ग्राम सोने के आभूषण व 500 ग्राम चांदी के आभूषण है।

Also Read: सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ, ऊपरी अदालत में जाएंगे: तेजस्वी यादव

हिंदी में एमए सीमा सचान के पास करोड़ों की संपत्ति
सपा प्रत्याशी सीमा सचान हिंदी में एमए और करोड़पति हैं। उनके परिवार के पास 22 करोड़ 25 लाख की चल-अचल संपत्ति है। सीमा सचान की खुद उनकी 1 करोड़ 45 लाख की चल संपत्ति है। सीमा सचान के पास एक रिवाल्वर है। पति के पास से एक राइफल, एक रिवाल्वर और दोनाल बंदूक है। यही नहीं उनके पास 46. ग्राम सोने और 750 ग्राम चांदी के आभूषण हैं।

साभार: ( news18)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More