आखिरी चरण के प्रचार के बाद भगवान शिव के दर पर पहुंचे अमित शाह

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा अर्चना की।

अमित शाह गुजरात की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू और पौत्री थी। उन्होंने गिर-सोमनाथ जिले में स्थित भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पूजा की।

रविवार को लौटेंगे दिल्ली-

पार्टी प्रवक्ता प्रशांत वाला ने बताया कि अपनी गुजरात यात्रा के तहत शाह अहमदाबाद स्थित अपने आवास में अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक दिन बिताएंगे। उसके बाद वह रविवार को दिल्ली लौट जाएंगे।

अमित शाह श्री सोमनाथ ट्रस्ट के न्यासी भी हैं। यही ट्रस्ट मंदिर के मामलों का प्रबंधन करता है।

गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शाह की यह यात्रा सातवें चरण के मतदान के एक दिन पहले हुई है। लोकसभा चुनावों के लिये मतगणना 23 मई को होगी।

‘एक बार फिर मोदी सरकार’-

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का भरोसा जताया।

शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में जनता हमसे आगे रही, मुझे विश्वास है फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें: 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं, आज हमारे पास 16 सरकारें हैं : अमित शाह

यह भी पढ़ें: कोलकाता हिंसा पर बोले अमित शाह, बंगाल में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More