2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं, आज हमारे पास 16 सरकारें हैं : अमित शाह

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता हमसे आगे रही, मुझे विश्वास है फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है।

अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है।

देश में नई जाग्रति आई-

दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर अमित शाह ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है।

शाह ने बताया कि हम पांच साल में 133 योजनाएं लाएं, इससे देश में नई जाग्रति आई।

अमित शाह ने कहा कि ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे।

50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठा-

आगे कहा कि हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है।

अमित शाह ने कहा कि हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं।

उन्होंने बताया कि कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो किये। इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ नरेन्द्र मोदी जी ने संपर्क स्थापित किया है।

यह भी पढ़ें: कमल हासन का विवादित बयान, हर धर्म में अपने आतंकवादी होते हैं

यह भी पढ़ें: ‘मोदी की जगह अमिताभ बच्चन को ही बना देते प्रधानमंत्री’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More