हम शरणार्थियों को जगह देते हैं, घुसपैठियों को नहीं- मनोज तिवारी

0

देश की राजधानी दिल्ली की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे हुए थे। ज्ञात हो कि, असम में जल्द ही NRC लागू होने वाला है। जिसके तहत घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश के बाहर भेजा जायेगा। वहीँ, भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कुछ समय पहले असम की तर्ज पर दिल्ली में भी NRC की मांग की थी।

हम शरणार्थियों को जगह देते हैं घुसपैठियों को नहीं:

वाराणसी में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि, हम शरणार्थियों को जगह देते हैं, घुसपैठियों को नहीं। देश पर सिर्फ भारतीयों का अधिकार है। जो लोग भारत में अवैध तरीके से रह रहे हैं, उन घुसपैठियों को बड़े प्यार से ट्रेन में बैठाकर उनके देश भेजेंगे। हम उनका कोई नुकसान नहीं करेंगे। हम शरणार्थियों को जगह देते हैं, लेकिन अवैध तरीके से देश में कोई कैसे रह सकता है?

उन्होंने आगे कहा कि, NRC का मतलब भारत का नागरिक कौन-कौन है? कहीं कश्मीर में कोई सीमा लांघ के आकर बस गए और एक दिन बम फेंक देते हैं। ऐसे लोग चोरी से आकर बसते हैं, जो देश के लिए खतरा है। असम में एक शुरुआत हुई। 41 लाख लोगों में से 22 लाख लोगों ने जो उप्र, बिहार या अन्य जगहों से थे उन्होंने अपना कागज लाकर दे दिया। 19 लाख लोगों ने कागज ही नहीं दिया। उन्हें 120 दिन का समय दिया गया है। 4 से 5 लाख लोग कागज उपलब्ध करा देंगे।

ये भी पढ़ें: गूगल पर लगा जुर्माना, चुकाने पड़ेंगे 1420 करोड़ रुपये……जानें क्यों?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More