हैप्पी बर्थ डे बिल गेट्स.. ये थे उनकी सफलता के मंत्र

0

28 अक्टूबर 1955 में जन्में बिल गेट्स ने 1968 में पहली बार कम्प्यूटर पर काम किया। तब उनकी उम्र बस 13 साल थी। इतनी छोटी उम्र से ही वे कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और सॉफ्टवेयर डेवलप करने लगे थे।

also read : आखिर क्यों सिर झुका कर चलने को मजबूर हैं ये लड़कियां ?

तब चूंकि कम्प्यूटर काफी मंहगे होते थे, इसलिए उन्होंने स्कूल में ही प्रक्टिकल क्लासेस के दौरान माइक्रो कम्प्यूटर पर काम करना शुरु कर दिया। प्रोग्रामिंग को लेकर उनकी दीवानगी इस कदर थी कि काम करते समय रात और दिन का भी पता नहीं चलता था।

बिल गेट्स के बताये सफलता के मंत्र…

उन्होंने तकनीक और मेहनत के बल पर पूरे संसार में एक मिसाल कायम की। इतना ही नही पूरे विश्व में सबसे अमीर है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइये आपको बताते है बिल गेट्स के बताये सफलता के मंत्र…

 also read : …राधे मां ने खोया अपना मानसिक संतुलन

सफलता एक घटिया शिक्षक है

बिल गेट्स के अनुसार जीवन युक्तिपूर्ण नहीं है इसकी आदत डालें। सफलता एक घटिया शिक्षक है । यह स्मार्ट लोगों में यह सोच विकसित कर देता है कि वे असफल नहीं हो सकते ।

also read : भाजपा और कांग्रेस के बीच ऑडियो जंग…

लीडर वही होंगे जो दूसरों को सशक्त बना सकेंगें

सफलता का जश्न मनाना अच्छा है लेकिन उससे भी ज़रूरी है अपनी असफलता से सीखना। अगर आप अच्छा नहीं बना सकते तो कम- से- कम ऐसा तो कीजिए कि वह अच्छा दिखे। जब हम अगली सदी की तरफ देखते हैं, लीडर वही होंगे जो दूसरों को सशक्त बना सकेंगें।

also read : ताजमहल विवाद : दाल में तड़का लगा रहे हैं हमारे नेता : राजभर

सनकियों के साथ हमेशा अच्‍छा व्‍यवहार कीजिए

जीवन सेमेस्टर में विभाजित नहीं है। आपको गर्मियों में छुट्टी नहीं मिलती है और कुछ नियोक्ता आपको अपने आप को खोजने में मदद करने में रुचि रखते हैं। सनकियों के साथ हमेशा अच्‍छा व्‍यवहार कीजिए। मुमकिन है कि कल आपको उनके साथ काम करना पड़ जाए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More