बिकरू कांड : खुशी दुबे की शादी का चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान

0

बिकरू कांड के बाद विकास दुबे एंड गैंग और उनके काले कारनामों का रोज खुलासा हो रहा है। इस कांड का मुख्य दोषी और विकास दुबे के भतीजे-बॉडीगार्ड अमर दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उसकी पत्नी खुशी अभी पुलिस हिरासत में है।

खुशी दुबे पर आरोप है कि उसे वारदात की जानकारी थी और इसके बावजूद उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। अब खुशी दुबे को लेकर पुलिस ने नया खुलासा किया है कि खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी।

पुलिस ने अब नये सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी।

विकास ने कराई थी अमर और खुशी की शादी-

पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 में खुशी की शादी उसके माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ की थी। महज 15 दिन ही वह ससुराल में रही। जिसके बाद ससुराल वालों ने खुशी से नाता तोड़ दिया था। इसके बाद वह अमर के संपर्क में आ गई थी।

इसके बाद दहशतगर्द विकास दुबे ने दोनों की शादी के लिए खुशी के माता-पिता से संपर्क किया। अपने खर्चे पर खुशी और अमर की शिवली स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कराई।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल, दारोगा से बोला- ‘डरो मत, नज़दीक आओ’

यह भी पढ़ें: कानपुर कांड : जेल में बंद अमर दुबे की पत्नी को पुलिस जल्द करायेगी रिहा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More