विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल, दारोगा से बोला- ‘डरो मत, नज़दीक आओ’

0

विकास दुबे का एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को विकास का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो अमर दुबे की शादी के दौरान का वायरल हो रहा है। इससे पहले अमर दुबे की शादी में विकास दुबे के डांस का वीडियो भी सामने आ चुका है।

दरोगा से बोला विकास दुबे- ‘डरो मत, नजदीक आओ’

अमर दुबे के शादी के इस वीडियो में विकास दुबे अमर और दुल्हन को आर्शीवाद देते हुए दिखाई दे रहा है। विकास के साथ स्टेज पर सस्पेंड दरोगा केके शर्मा भी साथ में खड़ा है। वीडियो में स्टेज पर विकास दुबे दरोगा से कह रहा है कि डरो मत, नजदीक आओ…।

अमर दुबे की शादी में कई पुलिस वाले भी शामिल

इस वीडियो से साफ हो गया है कि अमर दुबे की शादी में कई पुलिस वाले भी शामिल हुए थे। बता दें कि यह केके शर्मा वहीं दारोगा है, जिसे विकास दुबे के लिए मुखबिरी के शक मे निलंबित किया जा चुका है।

किसी के साथ बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता- विकास

माना जा रहा है कि केके शर्मा और विनय तिवारी ने भी विकास को पुलिस के प्लान के बारे में सबकुछ बताया था। गुरुवार को वायरल वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है कि ‘डरो नहीं पास आओ।’

इससे पहले बुधवार को भी विकास दुबे का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दुल्हन से कहता है कि वह किसी के साथ बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता, अगर उसके साथ फोटो खिंचवानी है तो खड़ी हो जाओ।

यह भी पढ़ें: कानपुर गोलीकांड: आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु का एक और ऑडियो वायरल

यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: सुनें विकास दुबे के गुर्गे शशिकांत की पत्नी और भाभी की बातचीत, ऑडियो वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More