नीतीश कुमार ने साध्वी के बयान पर जताई नाराज़गी, राबड़ी देवी ने ली चुटकी

0

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने वर्त्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर उनके बयान के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि अगर नीतीश उनके बयान से आहत होते हैं तो उन्हें भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ देना चाहिए था।

राबड़ी देवी ने कहा, ‘सरकार से अलग हो जाना चाहिए था। इतनी तकलीफ है प्रज्ञा ठाकुर से इस्तीफा दे के अलग हो जाना चाहिए उनको।’

‘साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को बताया था देशभक्त’-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी को पूरी तरह से गलत बताया था जहां पर उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे एक देशभक्त बताया था।

हालांकि, नीतीश ने कहा कि यह भाजपा के खिलाफ है क्योंकि वह पार्टी का आंतरिक मामला है। बिहार के सीएम ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

सात राज्यों और 59 केंद्रशासित प्रदेशों के 59 संसदीय क्षेत्रों में रविवार को मतदान शुरू होते ही नीतीश कुमार शुरुआती मतदाताओं में से थे।

राबड़ी देवी ने किया नीतीश के बयान का कटाक्ष-

पटना में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लोकसभा चुनाव के दो चरणों के बीच बड़ा अंतर नहीं रखना चाहिए।

राबड़ी देवी ने चुनावों के लिए कम अवधि के बारे में नीतीश कुमार के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि नीतीश भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़े और मतदान के अंतिम दिन ये सब बोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी के आरोपों पर बोले पीयूष गोयल, आरोप लगाने पर GST नहीं लगती

यह भी पढ़ें: राबड़ी देवी का आरोप, लालू यादव को जहर देकर मारना चाहती है BJP

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More