राहुल गांधी को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लिखा ‘रक्तपत्र’, अध्यक्ष पद न छोड़ने की अपील

0

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अडिग है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें पद पर बने रहने की गुहार लगा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपने पद पर बने रहने की गुहार लगाते हुए अपने खून से खत लिखा।

कांग्रेस के कई कार्यकर्ता गुरुवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पहले सिरिंज से खून निकलवाया और फिर उसमें पेन डुबोकर राहुल गांधी के नाम खत लिखा।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि हम लोग बस यही चाहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहे। कुमार आशीष ने कहा, ’एक महीना हो गया है अभी तक राहुल गांधी ने अपना फैसला वापस नहीं लिया है।’

बिहार के कई युवा नेता ’रक्तपत्र’ भेजकर उनसे आग्रह कर रहे हैं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। उनके सिवाय राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमें और कोई स्वीकार नहीं है।

उन्होंने कहा, ’बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष राहुल गांधी जी को यह संदेश देना चाहते है कि बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में युवा आपके साथ है। आप पार्टी का नेतृत्व करते रहें और हम लोग कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे।’

उन्होंने दावा किया कि कम से कम 20 कार्यकर्ताओं ने अपने रक्त से पत्र लिखकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को सौंप दिया है जो राहुल गांधी तक इसे पहुंचाएंगे।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद पर बने रहने से किया इंकार

यह भी पढ़ें: मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान – ‘गैर गांधी’ संभाल सकता है कांग्रेस की कमान

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More