इस साल के सबसे कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग(Bigg) बॉस सीजन 12 का आगाज(launched) हो चुका है। इस बार के शो में कुछ जोड़ियां जानी-पहचानी हैं तो कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जो आम जनता से गईं है।
इस शो में वह पहली बार दर्शक से रूबरू होंगे। इन सीजन में आई ‘विचित्र जोड़ियों’ में से एक जोड़ी है बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले गायक दीपक ठाकुर और उनकी दोस्त उर्वशी वाणी की जोड़ी।
दर्शकों का दिल जीतने में दीपक कामयाब रहे
इस जोड़ी को देखकर फैंस काफी खुश हैं। दीपक अपने फैंस को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि दीपक भोजपुरी बोली और मजेदार डायलॉग से पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीतने में दीपक कामयाब रहे।
दीपक की सादगी को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ग्रैंड प्रिमियर एपिसोड में ही संकेत दे दिए कि वह पूरे सीजन दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। बिग बॉस ने पहले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस टास्क दिया जिसमें सबसे पहले अनूट जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर घरवालों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया। साभार
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)