अच्छा, तो इसलिए नहीं हो रहीं प्रियंका की शादी…

0

अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिको’ सीजन 3 समेत दो हॉलीवुड फिल्मों में बिजी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई लौटी हैं। क्रिसमस हॉलिडे पर इंडिया आईं प्रियंका चोपड़ा मंगलवार रात ज़ी सिने अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर दिखाई दीं। 35 वर्षीय एक्ट्रेस का कहना है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं।

also read : बेरोजगारों के लिए खुशखबरी…मिलेंगी 10 लाख सरकारी नौकरी

इसके साथ उनका कहना है कि शादी योजना से नहीं होती। ज़ी सिने पुरस्कार में उपस्थित हुई प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, “शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।”बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका इन दिनों दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग

यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी। मालूम हो कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस से ग्लोबल आइकॉन बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर दे रही हैं। फिल्म जय गंगाजल (2016) के बाद उन्होंने कोई भी हिंदी फिल्म साइन नहीं की है। इस साल की शुरुआत में हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नेगेटिव किरदार में नजर आईं। प्रियंका इन दिनों दो और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं।

(साभार-गूगल समाचार)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More