भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पवन सिंह और महेश मांजरेकर की जोड़ी आएगी नजर

0

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे और सबसे बड़े एक्शन हीरो में बेशुमार पॉवर स्टार पवन सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘बॉस’ का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म का ट्रेलर इंटरटेन रंगीला यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में पवन सिंह एक दम अलग अंदाज में दिख रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर भी नजर आ रहे हैं।

काफी दमदार है पवन का लुक-

‘बॉस’ में एक्टर पवन सिंह काफी दमदार लुक में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसके अलावा फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का तड़का भी लगा है। फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट अर्शिया अर्शी हैं। बता दें कि अर्शिया अर्शी स्प्रिट्सविला 12 में नजर आ चुकी हैं।

यहां देखें धुआंधार ट्रेलर-

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर महेश मांजेकर भी ट्रेलर में दमदार रोल में दिख रहे है। आपको बता दें कि बॉस फिल्म की प्रस्तुति निर्माण श्रेयस फिल्म्स प्रा. लि. से हो रही है। इसके सह निर्माता विशाल सिंह हैं और निर्देशक अरविंद चौबे हैं। संगीतकार ओम झा व छोटे बाबा हैं। गीतकार स्व श्याम देहाती, विनय निर्मल, सुमित सिंह चंद्रवंशी, फणीन्द्र राव, यादव राज और जाहिद अख्तर हैं।

ये कलाकार आएंगे नजर-

बॉस फिल्म में पवन सिंह और महेश मांजरेकर के अलावा अर्सिया, चांदनी सिंह, साहिल सुधाकर, अमित शुक्ला, जसविंदर सिंह जस्सी, जय सिंह, कनक पांडेय, करण पांडेय, रागिनी राय, निरंजन चौबे, अजय सूर्यवंशी, प्रगति, संजय वर्मा, अभय राय, गौरव, संजय कोर्वे समेत कई कलाकार दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: कभी होटल में काम करती थी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, इस तरह बदल गई जिंदगी

यह भी पढ़ें: भोजपुरी के बाद अब हिंदी सिनेमा में धूम मचाने आ रहे खेसारी, धांसू टीजर हुआ रिलीज…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More