भोजपुरी के बाद अब हिंदी सिनेमा में धूम मचाने आ रहे खेसारी, धांसू टीजर हुआ रिलीज…

0

भोजपुरी सिनेमा की शान खेसारी लाल यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आए दिन वह चर्चा में रहते हैं चाहे वो किसी फिल्म को लेकर हो या किसी गाने को लेकर।

सोशल मीडिया पर भी खेसारी को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। खेसारी लाल यादव भी अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करते ही रहते है।

अब खेसारी लाल यादव ने कुछ ऐसा किया है जिसके बारे में फैंस जानकर चौंक जाएंगे। खेसारी लाल का एक हिंदी गाना जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है।

इस गाने का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने के बोल हैं ‘तेरे मेरे दरमियां’। यह गाना स्पीड रिकार्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

यहां देखें टीजर वीडियो-

गाने को संगीत दिया है विनय विनायक ने तो वहीं बोल लिखे हैं अनुपम पांडे ने। गाने में खेसारी ला लाल के साथ नेहा मलिक भी नजर आ रहीं हैं।

इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए खेसारी ने बताया कि यह एक सैड सांग है। इस गाने को चार दिन में शूट किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने भोजपुरी फैंस से अपील की है कि जैसे वो उनके भोजपुरी गाने और फिल्मों को जैसा प्यार देते हैं वैसा ही इस गाने को भी दें।

बता दें कि यह खेसारी लाल यादव का पहला हिंदी गाना हैं। काफी लंबे समय से उनके फैंस उन्हें हिंदी गाना गाते हुए देखना चाहते थे, अब उनकी मुराद पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का ये नया गाना बना देगा आपको दीवाना, रिलीज हुआ होली गाना ‘गाल रंगेगा’

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के ‘रेड लिपस्टिक’ की धूम, वीडियो को मिले 3.6 करोड़ व्यूज

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More