भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का पटना में हुआ भव्य मुहूर्त

आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का शुक्रवार को भव्य मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में धूमधाम से हुआ

0

बिहार का गमछा के साथ पुराना नाता रहा है। अक्सर भोजपुरी फिल्मों में हीरो को गमछा के साथ देखा गया है, अब उसी ‘गमछे’ को लेकर गायक और अभिनेता गुंजन सिंह बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

आने वाली भोजपुरी फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ का शुक्रवार को भव्य मुहूर्त बिहार की राजधानी पटना में धूमधाम से हुआ। फिल्म के निर्देशक आर्यन डीडीके और अशोक सम्राट होंगे।

फिल्म में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री के रूप में तनुश्री नजर आएंगी। फिल्म में त्याग राज शेखावत, मॉडल समीर, गणेशलाल यादव, आनंद मोहन, चंदन, गगन राज और नेहा कुमारी भी नजर आएंगी।

एंटरटेनमेंट का ‘फुल पैकेज’-

फिल्म के निर्माता अशोक कुमार और जिया डीडीके हैं। फिल्म के निर्माता अशोक कुमार ने बताया कि फिल्म ‘पावर ऑफ गमछा’ एक कमर्शियल फिल्म है। इसमें दर्शकों को एंटरटेनमेंट का ‘फुल पैकेज’ मिलने वाला है।

फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी चल रही है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक परिवेश को ध्यान में रखकर लिखी गई है।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों में लगाया बोल्‍डनेस का तड़का, अब इंडस्ट्री को कहा अश्लील

यह भी पढ़ें: भोजपुरी फिल्म ‘एक साजिश जाल’ का फर्स्ट लुक रिलीज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More