भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को चाहिए ‘सुरक्षा’

0

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, रांची में फिल्म की शूटिंग कर रहे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से मिलने पहुंचे उनके फैन्स ने रविवार को कडरू स्थित एक होटल में लगभग एक घंटे तक जमकर हंगामा किया था। इस हंगामे के बाद पवन सिंह ने सुरक्षा की मांग की है। 

pawan singh

पवन सिंह के बॉडीगार्ड और होटल स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हंगामा शांत कराया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

pawan singh

होटल पहुंची पुलिस से भी उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल में रह रहे हैं। पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात नौ बजे के करीब पांच छह लोग स्कार्पियो से होटल पहुंचे।

Also Read :  ‘तेरी आख्या को यो काजल’ सॉग न बजाने पर फोड़ दिया सिर

उन्होंने पूछा कि पवन सिंह किस कमरे में रहे रहे हैं। इसके बाद उनके कमरे में जाने की जिद करने लगे। होटलकर्मियों द्वारा उन्हें मना किया गया। इसके बाद वे हो हल्ला मचाने लगे। इस बीच पवन सिंह के बॉडीगार्ड भी गेट पर पहुंच गए और जबरन अंदर जाने वाले लोगों को ऐसा करने से रोका। दो ओर से धक्का मुक्की हुई और एक दो व्यक्ति को हल्की चोटें भी आईं।

pawan singh

कडरू मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। 20 मिनट के बाद अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के संबंध में होटल के प्रॉपराइटर मुकेश कुमार ने बताया कि पवन सिंह के कुछ फैंस थे जो रात में उनसे मिलना चाहते थे। होटल कर्मियों ने उन्हें रोका तो थोड़ी देर हंगामे की स्थिति बनी थी, पर पुलिस के पहुंचते ही सबकुछ ठीक हो गया।

पवन सिंह ने भी लोगों से मुलाकात की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई है। पवन सिंह एक सप्ताह से अधिक समय से होटल में ठहरे हुए हैं, हमलोगों ने पुलिस को पूरी स्थिति की जानकारी दी है, उन्होंने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि वहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More