हाथरस पीड़िता परिवार से मिलने गए ‘रावण’ के खिलाफ FIR दर्ज

0

उत्तर प्रदेश सरकार हाथरस कांड की जांच सीबीआई को सौंपने के बाद वहां माहौल खराब करने वालों पर कड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में भीम आर्मी के प्रमुख समेत 400-500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

पुलिस विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ हाथरस के सासनी कोतवाली में कोविड महामारी और धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके साथ करीब 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन तथा महामारी रोग अधिनियम में केस दर्ज कराया गया है।

चंद्रशेखर आजाद ने की मृतक युवती के परिजनों से मुलाकात-

भीम आर्मी

ज्ञात हो कि रविवार को चंद्रशेखर आजाद हाथरस कांड में मृतक युवती के परिजनों से मिलने के लिए उनके घर गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थन भी उनके साथ थे। पुलिस प्रशासन से भी नोंकझोंक हुई थी।

चंद्रशेखर ने कहा था कि चंदपा कांड में सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। हाथरस के जिलाधिकारी की कार्यशैली ऐसी है कि वे आने वाले समय में बिटिया के परिवार को ही आरोपी बना सकते हैं। उन्हें सीबीआई जांच पर कतई भरोसा नहीं है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त दो जजों की निगरानी में जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: हाथरस केस: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद

यह भी पढ़ें: हाथरस पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे चंद्रशेखर आजाद, छावनी में तब्दील हुआ गांव

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More